ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर रिटायर सैनिकों को अब एलआईसी देगी नौकरी

रिटायर सैनिकों को अब एलआईसी देगी नौकरी

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत झारखंड व ओडिशा (कुछ जिला) में एलआईसी रिटायर सैनिकों को सहायक के पद पर बहाल करेगा। यह बहाली करीब साढ़े 10 साल के बाद आयी है। ईस्ट सेंट्रल जोन के लिए 1531 सीट पर...


रिटायर सैनिकों को अब एलआईसी देगी नौकरी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 30 Sep 2019 06:18 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय समेत झारखंड व ओडिशा (कुछ जिला) में एलआईसी रिटायर सैनिकों को सहायक के पद पर बहाल करेगा। यह बहाली करीब साढ़े 10 साल के बाद आयी है। ईस्ट सेंट्रल जोन के लिए 1531 सीट पर बहाली होगी। रिटायर सैनिकों के लिए 216 सीट आरक्षित की गयी है।

उन्हें इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थी का चयन सहायक कैडर के लिए होगा। मुजफ्फरपुर डिविजन इश्यूरेंस इप्लाई एसोसिएशन के महासचिव अजीत कुमार झा ने बताया कि बहाली में रिटायर सैनिकों के लिए ईस्ट सेंट्रल जोन में 216 सीटें हैं। इस जोन में मुजफ्फरपुर के अलावा पटना वन व टू, बेगूसराय, भागलपुर, बेहराम, भुवनेश्वर, कटक, हजारीबाग, जमशेदपुर, संबलपुर जिले हैं।

उन्होंने बताया कि इसकी प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पटना, बेगूसराय के समेत अन्य जिलों के दर्जनों केंद्रों पर होगी। परीक्षा के बाद इसका परिणाम परीक्षा के 15 से 20 दिनों में जारी होगा। इसके बाद मेन्स की परीक्षा होगी। इसमें चयनित अभ्यर्थी साल के अंत तक बहाल किए जाएंगे। बहाली से संबंधित पूरी जानकारी बेवसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। यहां से रिटायर सैनिक जानकारी ले सकते हैं। संघ कर रहा रिटायर फौजियों की मदद

इधर, बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि एलआईसी ने रिटायर सैनिकों के लिए वैकेंसी निकाली है। प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक रिटायर सैनिक संघ कार्यालय आकर इसकी जानकारी ले रहे हैं। संघ की ओर से उन्हें पूरी जानकारी दी जाती है। साथ ही आवेदन करने में भी सहायता की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें