Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsLeprosy Detection Campaign in Bihar from October 6 to 15
छह अक्टूबर से राज्य में चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

छह अक्टूबर से राज्य में चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में 6 से 15 अक्टूबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। सभी जिलों के एसीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की शारीरिक जांच की जाएगी। खोजी दल...

Sep 07, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी जिलों में 6 से 15 अक्टूबर तक कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जायेगा। राज्य कुष्ठ निवारण कार्यालय ने इसका निर्देश जिलों के एसीएमओ को दिया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि इस 10 दिनों में सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दो वर्ष से अधिक आयु के लोगों के शरीर के सभी अंगों की जांच की जाएगी। कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए खोजी दल का गठन किया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ता और एक पुरुष सदस्य शामिल होंगे। आशा फैसिलिटेटर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।