Muzaffarpur News: बालिका गृह भेजी गई 16 किशोरियों की नहीं ली सुध
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बाल कल्याण समिति की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। 16 किशोरियों को बेगूसराय स्थित बालिका गृह में भेजा गया लेकिन सीडब्ल्यूसी ने उनकी सुध नहीं ली। प्राधिकार ने सीडब्ल्यूसी की लापरवाही को निंदनीय बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाया है। मुजफ्फरपुर की 16 किशोरियों को बेगूसराय स्थित बालिका गृह में भेजा गया था। बाल कल्याण समिति के सदस्य वहां जाकर उन बच्चियों की सुध नहीं ली है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय की ओर से इस संबंध में पत्र भेजा गया है। इस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह ने सीडब्ल्यूसी के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है。
सीडब्ल्यूसी की लापरवाही
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने डीएम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। प्राधिकार के सचिव ने इसे कानूनी जिम्मेदारियों के प्रति सीडब्ल्यूसी की घोर लापरवाही बताया है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय की ओर से उन्हें पत्र भेजा गया था। इस पत्र के हवाले से कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी का यह रवैया बेहद असंवेदनशील और निंदनीय है। उनके ऐसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया को किसी भी स्तर पर उचित नहीं ठहराया जा सकता।
किशोरियों की देखभाल
मालूम हो कि विभिन्न कोर्ट की ओर से अलग-अलग मामलों में सीडब्ल्यूसी के माध्यम से 16 किशोरियों को बेगूसराय के बालिका गृह भेजा गया है। सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को वहां जाकर इन किशोरियों की हाल-चाल की जानकारी लेनी है। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उदयशंकर शर्मा ने बताया कि किशोरियों का हाल-चाल जानने के लिए बेगूसराय बालिका गृह जाने का विजिट प्लान बन गया है। जल्द ही वे व अन्य सदस्य वहां जाएंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Arun Kumar Jhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


