Muzaffarpur News: पॉक्सो एक्ट के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एसकेजे लॉ कॉलेज ने कुढ़नी प्रखंड के गौसी भगीरथ गांव में पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और किशोरों को बाल यौन अपराधों से संबंधित कानूनों और बच्चों के अधिकारों से अवगत कराना था। कॉलेज के निदेशक ने कानून की जानकारी को बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी बताया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेजे लॉ कॉलेज ने बुधवार को कुढ़नी प्रखंड के गौसी भगीरथ गांव में पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण समाज, अभिभावकों एवं किशोर-किशोरियों को बाल यौन अपराधों से संबंधित कानून, बच्चों के अधिकार तथा कानून के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था। संचालन करते हुए कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि कानून की जानकारी और सामाजिक जागरूकता ही बाल अपराधों की रोकथाम का मजबूत आधार है। कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एसपी चौधरी ने एक्ट की विभिन्न धाराओं में निहित तथ्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह कानून अव्यस्क बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा करता है।
डॉ. बीएम आजाद, डॉ. राय अमिताभ सहाय, डॉ. अर्चना अनुपम, डॉ. पंकज कुमार और प्रो. बाबुल कुमार ने भी ग्रामीणों को एक्ट के विभिन्न प्रावधानों एवं उसके सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।


