Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsLegal Action Against Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav for Insulting PM Modi s Mother
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने यह परिवाद पेश...

Aug 30, 2025 04:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सीजेएम राजकपूर की अदालत में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता व भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दाखिल किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। 11 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी। परिवाद में कहा कि है 28 अगस्त को कचहरी परिसर के वकालतखाना स्थित चैंबर में अपना फेसबुक अकाउंट देख रहा था। उसमें एक वीडियो दिखा कि राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से उनके समर्थक पीएम की मां के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपितों ने इस पर खेद भी व्यक्त नहीं किया। आरोप लगाया है कि दोनों के उकसावे व साजिश के तहत उनके समर्थकों ने अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई है।