ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरवामदलों ने आठ जनवरी को किया भारत बंद का आह्वान

वामदलों ने आठ जनवरी को किया भारत बंद का आह्वान

साहेबगंज मीडिल स्कूल बालक परिसर में रविवार को वामदलों की बैठक भूप नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आठ जनवरी को आहूत भारत बंद पर चर्चा की गई। भारत बंद का समर्थन करते हुए जन समस्याओं पर जनता को...

वामदलों ने आठ जनवरी को किया भारत बंद का आह्वान
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 29 Dec 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

साहेबगंज मीडिल स्कूल बालक परिसर में रविवार को वामदलों की बैठक भूप नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आठ जनवरी को आहूत भारत बंद पर चर्चा की गई। भारत बंद का समर्थन करते हुए जन समस्याओं पर जनता को गोलबंद करने, सीएए, एनआरसी, एनपीआर का विरोध समेत किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही सीपीआईएम नेता कॉमरेड केदार भगत के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मौके पर नागा दूबे, मदन प्रसाद, डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी, मो. मोसाफिर, अजमुल्लाह बोखारी, रामनाथ पासवान, छट्ठू राय भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें