अधिवक्ता से मांगी पांच लाख रंगदारी

Mar 01, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में एक अधिवक्ता मो. सबाह हुसैन आजाद को मोबाइल पर पांच लाख रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी मिली है। उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कॉल एक अज्ञात नंबर से आई थी, जिसमें रुपये न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधिवक्ता से मांगी पांच लाख रंगदारी

मुजफ्फरपुर, प्रसं। माड़ीपुर रोड नंबर दो निवासी अधिवक्ता मो. सबाह हुसैन आजाद से मोबाइल पर पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी दी गई है। उन्होंने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 8:50 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। एक सप्ताह के भीतर पांच लाख रुपए देने की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। अधिवक्ता ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई, ट्रू कॉलर पर नंबर धारक का नाम सृष्टि टोप्पो प्रदर्शित हो रहा है।

वहीं, व्हाट्सएप प्रोफाइल पर एक युवक की तस्वीर लगी हुई है। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि नंबर वास्तविक है या फर्जी आईडी के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।