Muzaffarpur News: राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुशहरी की विधायक बेबी कुमारी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को बार-बार दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Muzaffarpur News: राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग

Muzaffarpur News: मुशहरी। राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने एवं हटाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विधायक बेबी कुमारी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुशहरी व बोचहां प्रखंड से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पात्र लाभुकों को राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए बार बार प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। विधायक ने पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इधर, राजकीय रामेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिन्दा में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई।

इसमें सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया। मौके पर विधायक बेबी कुमारी, भोला कुशवाहा, चंद्रकेश चौधरी, मनीष, नीरज, राजकिशोर, सरपंच मालती देवी आदि थे।

Pallav Kumar

लेखक के बारे में

Pallav Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने की मांग