ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमड़वन में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

मड़वन में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रेपुरा में बुधवार को उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। विधायक अशोक चौधरी ने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। प्रधानाध्यापक...

मड़वन में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 04 Sep 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रेपुरा में बुधवार को उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। विधायक अशोक चौधरी ने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। प्रधानाध्यापक नागेंद्र राय व विधायक अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत छठी व सातवीं वर्ग की छात्रा ने स्वागत गान से किया। विधायक ने रिमोट से इस पाठ्यक्रम को देखा। प्रधानाध्यापक ने विधायक से सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी, बच्चों के लिए बेंच डेस्क की व्यवस्था व चहारदीवारी को ऊंचा करने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि इसके लिए निश्चित रूप से प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रुद्रानंद झा ने किया। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया राधेश्याम विजेता, तपेश्वर पांडेय, सिंगेश्वर ठाकुर, गिरिधर पांडेय, पंसस विनोद ठाकुर, पूर्व मुखिया किशुन पासवान, डीडीओ रामनिवास सिंह, लखिन्द्र कुमार, मो नसीम अहमद, शत्रुघ्न प्रसाद, आलम आरा, अशोक दूबे, वरीय शिक्षक रवि रंजन, राजेश कुमार, तथागत, सुजीत कुमार, अमजद अली सहित अन्य शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर अजय शर्मा, संकुलाधिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक, विद्यालय समिति के सदस्य, पूर्व प्रधानाध्यापक रामनरेश ठाकुर सहित शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें