मौन संवाद काव्य संग्रह पाठकों से करता संवाद
मुजफ्फरपुर में नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन में कवि सुमन कुमार मिश्र की कविता संग्रह 'मौन संवाद' का लोकार्पण हुआ। समारोह की अध्यक्षता डॉ. संजय पंकज ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने सुमन की काव्य रचनाओं की प्रशंसा की और उनकी संवेदनशीलता को सराहा। कार्यक्रम में कई कवियों ने भाग लिया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छोटी सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन के सभागार में साहित्यकार कवि सुमन कुमार मिश्र की के काव्य संग्रह ‘मौन संवाद’ का लोकार्पण शुक्रवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संजय पंकज एवं संचालन डॉ. पंकज कर्ण ने किया। कहा कि यह काव्य संग्रह पाठकों से संवाद करता है।मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक), विशिष्ट अतिथि डॉ. शेखर शंकर मिश्र, डॉ. देवब्रत अकेला, डॉ. बृजभूषण मिश्र व डॉ. रामेश्वर द्विवेदी थे। अतिथियों एवं वक्ताओं ने सुमन की प्रथम काव्य संग्रह में संग्रहित रचनाओं के विविध पक्षों पर प्रकाश डाला और उनकी बहुआयामी प्रतिभा व संवेदनशीलता की सराहना की।
इस दौरान कवि गोष्ठी भी हुई। इसमें कवि डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा, सतेंद्र कुमार सत्येन, ओम प्रकाश गुप्ता, चांदनी समर, रामबृक्ष राम चकपुरी, अशोक भारती, सिग्बतुल्ला हमीदी, महफूज आरिफ, प्रमोद नारायण मिश्र आदि शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


