डॉ मौसमी चौधरी की किताब का लोकार्पण
मुजफ्फरपुर में एमडीडीएम कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मौसमी चौधरी की किताब 'हाइयर एजुकेशन इन इंडिया, इश्यू एंड चैलेंजेज' का लोकार्पण हुआ। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने इसे महत्वपूर्ण बताया। डॉ. मौसमी ने कहा कि यह किताब शिक्षकों और छात्रों के लिए उपयोगी होगी।

मुजफ्फरपुर। एमडीडीएम कॉलेज की बीएड की पूर्व विभागाध्यक्ष और वर्तमान में एपेक्स प्रोफेशनल विवि की प्रतिकुलपति प्रो. मौसमी चौधरी की किताब हाइयर एजुकेशन इन इंडिया, इश्यू एंड चैलेंजेज का लोकार्पण मंगलवार को हुआ। विवि गेस्ट हाउस में बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने किताब का लोकार्पण किया। कुलपति ने कहा कि आज के समय शिक्षा की चुनौतियों और मुद्दों को समझने के लिए यह महत्वूपर्ण किताब है। डॉ. मौसमी ने कहा कि यह किताब छात्रों के साथ शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होगी। इस मौके पर प्राक्टर प्रो. आरके चौधरी, डीन प्रो. रंजना, विवि के विकास अधिकारी डॉ. जीतेश पति त्रिपाठी और एमडीडीएम के बीएड विभाग के शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


