भू-विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, पांच जख्मी

Mar 01, 2026 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

गायघाट के ब्रह्मोत्तरा गांव में भू-विवाद के चलते दो गुटों के बीच मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि उनके भाइयों ने उनके मिस्त्री को काम से रोका और मारपीट की। सभी आरोपित फरार हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भू-विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, पांच जख्मी

गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ब्रह्मोत्तरा गांव में रविवार को भू-विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक गुट के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश राय की पत्नी निर्मला देवी, पुत्री निक्कू कुमारी, अंशु कुमारी तथा पुत्र भोला कुमार को पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित उमेश राय ने पुलिस को बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर घर बनवाने के लिए मिस्त्री लगाकर खेत में काम करने चले गए। इसी दौरान उनके भाइयों ने मिस्त्री को काम करने से रोक दिया। पुत्री पूछताछ करने पहुंची तो आरोपितों ने मारपीट की। आरोप है कि उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।