Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsLand Dispute Leads to Violent Clash and Shooting in Siuri Gopinathpur
जमीन विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, फायरिंग

जमीन विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट, फायरिंग

संक्षेप:

सिउरी गोपीनाथपुर गांव में रविवार रात जमीन विवाद के चलते दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें एक व्यक्ति को गोली चलाने के आरोप में पकड़ा गया। आरोप है कि रोहित...

Sep 15, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिउरी गोपीनाथपुर गांव में रविवार की रात जमीन विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। डायल 112 के एएसआई विजय कुमार शर्मा ने बताया कि करीब 11 बजे रात में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस बबन सिंह के घर पहुंची तो ग्रामीणों ने गांव के ही रोहित कुमार उर्फ मजनू को पकड़ रखा था। ग्रामीणों का आरोप था कि रोहित ने गोली चलाई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। वहीं, बबन प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले रोहित ने उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार रात वह घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा और गोली चला दी। वहीं, रोहित की मां मुन्नी कुमारी ने आरोप लगाया है कि बबन सिंह ने उनके बेटे को बुलाकर बंदूक के कुंदे से मारा, जिससे उसका सिर फट गया। सरैया पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।