Land Acquisition for Bagmati River Embankment Project in Muzaffarpur कांटा पिरौछा में 26 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsLand Acquisition for Bagmati River Embankment Project in Muzaffarpur

कांटा पिरौछा में 26 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

मुजफ्फरपुर में बागमती विस्तारीकरण परियोजना के तहत 26.368 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। लगभग 140 परिवार प्रभावित होंगे। समाहर्ता ने अधिग्रहण की स्वीकृति दी है और विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 8 Sep 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
कांटा पिरौछा में 26 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। बागमती विस्तारीकरण परियोजना के तहत बाएं और दाएं तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए गायघाट के कांटी पिरौछा में 26.368 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। करीब 140 परिवारों से यह भूमि अधिग्रहित की जाएगी। समाहर्ता ने इसके अधिग्रहण की स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है। इससे इन परिवारों के विस्थापित होने की भी संभावना है। इसे देखते हुए विस्थापित होने वाले परिवार को पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए समाहर्ता ने अपर समाहर्ता को प्रशासक नियुक्त किया है। साथ ही अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

अधिसूचना के प्रकाशन के बाद अगर कोई व्यक्ति उक्त जमीन की खरीद बिक्री करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी अधिसूचना में भूमि की किस्म और रैयत के नाम के साथ रकबा का भी प्रकाशन कर दिया गया है। भूमि की योजना का निरीक्षण जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में किया जा सकेगा। इसके अलावा अपेक्षित किसी भूमि का सर्वेक्षण एवं उसकी प्रविष्टि करने, भूमि को किसी स्तर पर मापने के लिए अथवा अन्य कार्यों के संचालन को लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और उनके कार्यालय के कर्मी को प्राधिकृत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।