ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरभटौना में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

भटौना में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

प्रखंड के भटौना में रविवार को नौ दिनों तक चलने वाली विश्व शांति लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। इससे पहले यज्ञ को लेकर 1001 कन्याएं कदाने नदी से कलश में जलबोझी कर गाजे बाजे...

भटौना में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 04 Mar 2018 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के भटौना में रविवार को नौ दिनों तक चलने वाली विश्व शांति लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। इससे पहले यज्ञ को लेकर 1001 कन्याएं कदाने नदी से कलश में जलबोझी कर गाजे बाजे के साथ विभिन्न गांव होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा पाठ करा कलश स्थापना कराया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कपिलदेव नारायण सिंह, शशिभूषण सिंह, अनिल सिंह आदि ने बताया कि यज्ञ में अयोध्या से आए संत छोटे बापू जी महाराज रात में प्रवचन करेंगे। इधर यज्ञ के पहले दिन नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा एवं कुढ़नी विधायक केदार प्र.गुप्ता ने संयुक्त रूप से यज्ञ का उद्घाटन किया। मौके पर मुखिया गगनदेव कुमार, कृष्णा कमल, सुशील सिंह, गौ रक्षा प्रान्त प्रमुख कुंदन कुमार, विहिप जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अंशु कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें