Muzaffarpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

Muzaffarpur News: बिहार के कुढ़नी में फकुली थाना क्षेत्र के रजला मलंग चौक के पास सोमवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अमित एक फॉर्म में मजदूरी कर अपने परिवार और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करते थे।

Muzaffarpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना के रजला मलंग चौक के पास बोलेरो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसके बाद तेजी से भाग निकला। सोमवार रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी स्थानीय अमित कुमार (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि अमित एक फॉर्म में मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह रात में बाइक से अपने घर लौट रहा था। रजला मलंग चौके के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी।

Gautam Kumar

लेखक के बारे में

Gautam Kumar
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार की मौत