विकसित भारत बनाने में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिवराज

Dec 23, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सरैया में किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में 278 किसानों ने भाग लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन संबोधन में किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।

विकसित भारत बनाने में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण : शिवराज

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, सरैया में किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमें 278 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रामकृष्ण राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सरैया कुमारी अर्चना तथा विशिष्ट अतिथि महंथ मृत्युंजय दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना तथा टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि को बढ़ावा देना है।

उन्होंने ‘विकसित भारत– रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्य अतिथि कुमारी अर्चना ने किसानों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने का आह्वान किया। केंद्र के प्रधान डॉ. रामकृष्ण राय ने किसानों को फसल उत्पादन, सब्जी खेती, दुग्ध उत्पादन तथा इससे जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और नवीन तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. तरुण कुमार एवं डॉ. रजनीश कुमार ने उन्नत कृषि पद्धतियों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रगतिशील किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, योजनाओं और नवाचारों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;