ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगन्नीपुर में मिली किन्नर की लाश

गन्नीपुर में मिली किन्नर की लाश

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप मंगलवार को एक किन्नर की लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई।...

गन्नीपुर में मिली किन्नर की लाश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 18 Jan 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फपुर। वसं

काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप मंगलवार को एक किन्नर की लाश मिली। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। इसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद रंजू सिन्हा ने अपने स्तर से उसका अंतिम संस्कार कराया। काजी मोहम्मदपुर थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने लाश मिलने की पुष्टि की। लेकिन, उन्होंने यह नहीं बताया कि लाश को किसे सौंपा गया है। वार्ड पार्षद ने बताया कि किन्नर की मौत हुई है। पुलिस आयी और लौट गयी। उन्होंने बताया कि वह अकेली रहती थी। आईटीआई कॉलेज परिसर में कुछ दिनों से उसकी रात गुजरती थी। सुबह में वह एक पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पायी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें