पटना किलकारी को बिहार गर्ल्स जूनियर का खिताब
किलकारी, पटना की टीम ने 31वीं बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। फाइनल में किलकारी ने बेगूसराय को 35-27 और 35-28 से हराया। पहले सेमीफाइनल में बेगूसराय ने दरभंगा को हराया और दूसरे...

मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। किलकारी, पटना की टीम ने बिहार बैद्यनाथ प्रसाद 31वीं बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। मिठनपुरा स्थित बीपी इन्द्रप्रस्थ स्कूल कैंपस में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में किलकारी, पटना ने बेगूसराय को 35-27 व 35-28 से पराजित किया। किलकारी की ओर से हर्षिता, दिव्या, खुशी व सृष्टि तथा बेगूसराय की ओर से कोमल, कशिश व माही ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में बेगूसराय ने दरभंगा को 35-28 व 35-28 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में किलकारी ने बाढ़ को 35-15 व 35-18 से हराया। बाढ़ व दरभंगा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की उपाध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अमृता, गौरी शंकर, सुब्रतो रॉय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अतिथियों का स्वागत जिला सचिव राजीव कुमार सिन्हा, आयोजन सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने किया। धन्यवाद जिलाध्यक्ष केके सिंह ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


