अपशिष्टों का उचित निष्पादन कर जलाशयों को रखें साफ
वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से गुरुवार को लंगट सिंह महाविद्यालय के इतिहास विभाग में ‘जल संरक्षण विषय पर प्राध्यापकों के साथ परिचर्चा हुई। इसकी...

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता
वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से गुरुवार को लंगट सिंह महाविद्यालय के इतिहास विभाग में ‘जल संरक्षण विषय पर प्राध्यापकों के साथ परिचर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से शुरू की जा रही नवीन परियोजना वरुणाराधाना के विषय में अवगत कराया। कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण का कार्य मे भागीदारी निभानी चाहिए। आश्रम संस्थापक आचार्य पावन महाराज ने कहा कि हम अपने नजदीकी जलाशयों को स्वच्छ व शुद्ध करके वरुण की आराधना करेंगे। ताकि जीवन रोग मुक्त हो सके। पूजा अनुष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्टों का उचित निष्पादन कर हम जलाशयों को स्वच्छ एवं सुरक्षित कर सकते हैं। अन्य सदस्यों ने विचार रखे। मौके पर पं. हरिशंकर पाठक, डॉ. जयकांत सिंह, डॉ. अशोक अंशुमन, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. अर्धेन्दू मिश्र, मोहम्मद सनम, गुंजन राकेश भी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


