ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहाजिरी बनाकर निकला कर्मी निगम गेट पर गिरा, मौत

हाजिरी बनाकर निकला कर्मी निगम गेट पर गिरा, मौत

नगर निगम का कर्मचारी प्रभू राय सोमवार को हाजिरी बनाकर निकलते ही नगर निगम के गेट पर गिर गया। वहां मौजूद अन्य कर्मी आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

हाजिरी बनाकर निकला कर्मी निगम गेट पर गिरा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 12 Feb 2018 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम का कर्मचारी प्रभू राय सोमवार को हाजिरी बनाकर निकलते ही नगर निगम के गेट पर गिर गया। वहां मौजूद अन्य कर्मी आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

इसकी सूचना पर अस्पताल पहुंचे निगम के प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह बताया कि प्रभू निगम के सामान्य प्रशाखा में चर्तुथ वर्गीय कर्मचारी था। उनके साथ अस्पताल में मौजूद अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं नगर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू राय ने बताया कि कुछ लोगों ने प्रभू के निगम गेट पर गिरने के सूचना दी। आनन-फानन में उसे गाड़ी से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. पीएन वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई है। इधर, इस खबर से नगर निगम में शोक की लहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें