ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकांवरियों ने शम्भूनाथ महादेव पर किया जलाभिषेक

कांवरियों ने शम्भूनाथ महादेव पर किया जलाभिषेक

सावन की तीसरी सोमवारी को पहलेजा से जल लेकर शिवभक्त साहेबगंज की हुस्सेपुर पंचायत के खेमकरना चौक पर पहुंचे। यहां पहले डाकबम फिर कांवरियों ने शम्भूनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक...

कांवरियों ने शम्भूनाथ महादेव पर किया जलाभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 13 Aug 2018 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन की तीसरी सोमवारी को पहलेजा से जल लेकर शिवभक्त साहेबगंज की हुस्सेपुर पंचायत के खेमकरना चौक पर पहुंचे। यहां पहले डाकबम फिर कांवरियों ने शम्भूनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। पहलेजा से ही कांवरियों के साथ चल रहे पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह राजू, सेवा दल के सदस्य मनोज कुमार सिंह, मुखिया त्रिलोकी साह, महेश प्रसाद सिंह, नवलकिशोर सिंह, प्रभु तिवारी, शम्भू भगत, प्रभु साह, सुरेश तिवारी ने मंदिर में मत्था टेका। उधर, अहियापुर, वैद्यनाथपुर, वासुदेवपुर सराय, माधोपुर हजारी, पहाड़पुर, जिराती टोला, रामपुर सितुआही, परसौनी रईसी सहित कई गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें