ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरउत्तर बिहार में शीतलहर से कनकनी, छाया रहेगा घना कोहरा

उत्तर बिहार में शीतलहर से कनकनी, छाया रहेगा घना कोहरा

पूरे उत्तर बिहार में शीतलहर का असर जारी है। ओस की बूंदों और पछिया हवा से कनकनी बढ़ी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री जबकि...

उत्तर बिहार में शीतलहर से कनकनी, छाया रहेगा घना कोहरा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 19 Dec 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पूरे उत्तर बिहार में शीतलहर का असर जारी है। ओस की बूंदों और पछिया हवा से कनकनी बढ़ी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान समान्य से पांच डिग्री नीचे है जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री अधिक है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 19-22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर बिहार में घना कोहरा रहने का अनुमान है। मैदानी भागों की तुलना में तराई क्षेत्र में कुहासा अधिक रहेगा। पछिया हवा 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें