ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरआरौई में राम नाम महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा

आरौई में राम नाम महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा

औराई प्रखंड की घनश्यामपुर पंचायत के घनश्यामपुर ब्रह्मस्थान में राम नाम महायज्ञ को लेकर मंगलवार को 551 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। सभी सिर पर कलश लेकर ब्रह्मस्थान से निकलीं। शंकरपुर होते हुए एनएच 77...

आरौई में राम नाम महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 04 Feb 2020 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

औराई प्रखंड की घनश्यामपुर पंचायत के घनश्यामपुर ब्रह्मस्थान में राम नाम महायज्ञ को लेकर मंगलवार को 551 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। सभी सिर पर कलश लेकर ब्रह्मस्थान से निकलीं। शंकरपुर होते हुए एनएच 77 के रास्ते कटौझा बागमती की मुख्य धारा के पास पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलश में जल भरा। इसके बाद वापस कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ स्थल पर आचार्य ने कलश स्थापना कराया। इसके साथ ही 10 दिवसीय राम नाम महायज्ञ शुरू हो गया। 14 फरवरी तक निरंतर अखंड राम नाम जाप किया जाएगा। यज्ञ के संरक्षक दुखा दास महाराज व ग्रामीणों इसकी सफलता में जुटे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें