ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजंक्शन पर नशे में धुत युवक गिरफ्तार

जंक्शन पर नशे में धुत युवक गिरफ्तार

जीआरपी ने जंक्शन पर गुरुवार की देर रात नशे में धुत युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सुबोध सिंह देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी निवासी है। तलाशी के क्रम में उसके पास से मोबाइल व 380 रुपये...

जंक्शन पर नशे में धुत युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 15 Jun 2018 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जीआरपी ने जंक्शन पर गुरुवार की देर रात नशे में धुत युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सुबोध सिंह देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी निवासी है। तलाशी के क्रम में उसके पास से मोबाइल व 380 रुपये बरामद की गई है। जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव ने बताया कि यात्रियों की ओर से मिली सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि हुई है। युवक से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित युवक पर एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें