Muzaffarpur News: विसर्जन को लेकर कल डीएम से मिलेगी पूजा समिति
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में रविवार को दुर्गा मंदिर में प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समितियों की बैठक हुई। अध्यक्ष देवेंद्र चाचान ने समाजिक समस्या पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने और स्थायी समाधान की मांग करेंगे। सभी ने विसर्जन को सम्मान के साथ करने की बात निर्देशित की।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा मंदिर गोला रोड में रविवार को प्रतिमा विसर्जन को लेकर शहर की पूजा समितियों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता देवेंद्र चाचान ने की। बैठक में हर साल विसर्जन के दौरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल डीएम कुमार गौरव से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और स्थायी समाधान की मांग करेगा। अध्यक्ष ने कहा कि दस दिन तक पूजी जाने वाली प्रतिमा का विसर्जन सम्मान के साथ होना चाहिए। बैठक में महेश प्रसाद, प्रवीण चौधरी, देवाशीष गुहा, रवि महतो, वासु गुप्ता, आशीष कुमार समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।


