प्रदर्शन में शामिल हो करें स्मार्ट मीटर का विरोध

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुशहरी, हि सं। बिजली उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को रजवाड़ा पंचायत में...

प्रदर्शन में शामिल हो करें स्मार्ट मीटर का विरोध
मुशहरी। बिजली उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा की बैठक शनिवार को रजवाड़ा पंचायत में हुई। अध्यक्षता मोर्चा के सदस्य भूषण ठाकुर ने की। इसमें स्मार्ट मीटर के खिलाफ 4 सितंबर को जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित धरना- प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आम लोगों से अपील की गई। मोर्चा के संयोजक व प्रहलादपुर मुखिया उदय चौधरी, परशुराम पाठक, एसयूसीआई के विपिन शाही, भाकपा के ओमप्रकाश सिंह, परमानंद पाठक, रिंकू देवी, मंजू देवी, रामबाबू ठाकुर, प्रमोद पासवान सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग बैठक में शामिल हुए। लोगों ने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का संकल्प लिया। बैठक के बाद कई टोलों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।