रामदयालु सिंह खेल मैदान में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला 10 को
मुजफ्फरपुर में 10 मार्च को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 20-25 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी। इसके अलावा, विभागीय स्टॉल भी होंगे, जहां अभ्यर्थी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर की ओर से 10 मार्च को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार सरकार, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, निदेशालय नियोजन पटना के तत्वावधान में रामदयालु सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में नियोजन मेला लगेगा। उन्होंने बताया कि इस नियोजन मेला में 20-25 निजी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो निजी क्षेत्र के विभिन्न कंपनियों में नौकरी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा यहां पर विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से मेला में आने वाले अभ्यर्थी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


