दो घंटे के लिए बाहर गई, घर से आठ लाख के गहने चोरी

Mar 11, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में अरमाना खातून के घर से चंदवारा कुर्बान रोड पर उनकी बीमार बहन को देखने के दौरान दो घंटे की अनुपस्थिति में आठ लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है।

दो घंटे के लिए बाहर गई, घर से आठ लाख के गहने चोरी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीमार बहन को देखने महज दो घंटे के घर छोड़कर एसकेएमसीएच गई नगर थाने के चंदवारा कुर्बान रोड की अरमाना खातून के घर से आठ लाख के गहने चोरी हो गए। उसने नगर थाने में घटना की एफआईआर कराई है। तीन दिन पहले हुई इस वारदात में बदमाशों को चिह्नित करने के लिए नगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के आधा दर्जन से अधिक स्मैकिया गिरोह के शातिरों को उठाकर पुलिस ने पूछताछ की है। महज दो घंटे के लिए घर छोड़ने पर चोरी की वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर रही है।

इसके लिए नगर थाने की पुलिस चंदावारा इलाके मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। बताया जा रहा है कि चंदवारा इलाके में नगर थाने से जुड़े आधा दर्जन मुखबिरों के साथ नगर थाने की पुलिस ने एक गुप्त बैठक की है। जिसमें सभी को टास्क सौंपा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।