लूट के विरोध में बंद रहीं दुकानें, व्यवसायियों में आक्रोश
दामोदरपुर स्थित आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूट से व्यवसायियों में नाराजगी फैल गई। शनिवार को उन्होंने अपनी दुकानें आधे दिन के लिए बंद रखीं। लुटेरों ने 300 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी के आभूषण चुराए। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है और छापेमारी जारी है।

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। दामोदरपुर स्थित आभूषण दुकान में लूट से नाराज व्यवसायियों ने शनिवार को आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं। दिनदहाड़े हुई लूट से दामोदरपुर व आसपास के व्यवसाई आक्रोशित हैं। व्यवसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।व्यवसायियों का कहना था कि दिनदहाड़े लूट की घटना से स्पष्ट है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने थाना में दिए आवेदन में 300 ग्राम सोना व 10 किलो चांदी के आभूषण की लूट का जिक्र किया है। गिरफ्तार दो बदमाशों की निशानदेही पर थानेदार रविकांत पाठक समेत विशेष पुलिस टीम पश्चिम क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को नकाबपोश चार बदमाशों ने आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। व्यवसायी ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया था, जिसे पुलिस को सौंप दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


