मुशहरी : स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में छापेमारी

May 07, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुशहरी में आभूषण व्यवसायी सरोज साह से 6.5 लाख के गहने लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। व्यवसायी और उनके परिवार में डर का माहौल है।

मुशहरी : स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में छापेमारी

मुशहरी, हिसं। मणिका विशुनपुर चांद गांव जाने वाली सड़क पर मंगलवार की रात आभूषण व्यवसायी से 6.5 लाख के गहने लूटने और फायरिंग मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को श्वान दस्ता ने बदमाशों के भागने के दौरान गिरे गमछे और चप्पल को सूंघा। उसके बाद चारों तरफ घूमकर गाछी के पास स्थित एक आरा मशीन में बैठ गया, फिलहाल पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि आभूषण व्यवसायी सरोज साह के आवेदन पर मुशहरी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है।

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इधर, पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी सरोज साह सपरिवार काफी डरे सहमे हुए हैं। प्रखंड के स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि व्यवसायी नरौली और दरधा चौक स्थित दुकानें बंद कर दो बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक गोली, खोखा, चप्पल और बदमाशों का गमछा बरामद किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।