
गणित में लंबा कैलकुलेशन तो भौतिकी में उलझाऊ थे सवाल
मुजफ्फरपुर में जेईई मेन 2026 की परीक्षा के चौथे दिन अभ्यर्थियों ने गणित को सबसे कठिन और केमेस्ट्री को आसान बताया। लगभग 1900 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी विषयों की कठिनाई स्तर को मॉडरेट बताया गया। परीक्षा के अंतिम परिणाम 28 और 29 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के बाद घोषित किए जाएंगे।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गणित में लंबा कैलकुलेशन तो भौतिकी में सवाल उलझाऊ थे। जेईई मेन 2026 के चौथे दिन शनिवार को परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की यही प्रतिक्रिया थी। चौथे दिन भी अभ्यर्थियों ने केमेस्ट्री को ही अन्य पेपर की अपेक्षा आसान बताया। दोनों शिफ्ट में लगभग 1900 परीक्षार्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट बताया। गणित को सबसे मुश्किल बताया। उसके बाद फिजिक्स रहा। पहले शिफ्ट में शामिल हुए परीक्षार्थियों ने कहा कि कुल मिलाकर मॉडरेट डिफिकल्टी लेवल का था। तीनों विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स लगभग एक ही लेवल के थे। लंबे कैलकुलेशन की वजह से गणित अपेक्षाकृत थोड़ा अधिक मुश्किल था, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री तुलनात्मक रूप से आसान थे।
अभी 28 और 29 जनवरी की परीक्षा बाकी है। दोनों दिनों की परीक्षा संपन्न होने के बाद आंसर-की जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 28 को तीन और 29 को एक केन्द्र पर परीक्षा एनटीए की सिटी कॉर्डिनेटर ने बताया कि 28 को सभी तीन और 29 को एक केन्द्र पर ही परीक्षा होगी। इस बार परीक्षा के दौरान दिल्ली से साइबर कमांडोज की ड्यूटी हर केन्द्र पर लगी हुई है। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। आज एक केन्द्र पर सी मैट की परीक्षा जिले में रविवार को एक केन्द्र पर सी मैट की परीक्षा होगी। एनटीए की ओर से ही यह परीक्षा ली जाएगी। विनायक ऑनलाइन केन्द्र पर यह परीक्षा होगी। इसमें 198 अभ्यर्थी हैं। एक ही पाली में 9-12 तक परीक्षा होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से संबद्ध संस्थानों में मैनेजमेंट प्रोग्राम्स एमबीए, पीजीडीएम में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन इसके माध्यम से किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




