पेपर 2 में केमेस्ट्री तो दोनों पेपर में गणित ने उलझाया

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

जेईई एडवांस -कड़ी निगरानी में आयोजित हुई जेईई एडवांस की परीक्षा -ऑनलाइन केंद्रों पर हुई

पेपर 2 में केमेस्ट्री तो दोनों पेपर में गणित ने उलझाया

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में ऑनलाइन केंद्रों पर रविवार को कड़ी निगरानी के बीच जेईई एडवांस की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर एक से अधिक कठिन पेपर 2 रहा। दोनों पेपर में गणित उलझाऊ रहा। परीक्षार्थियों ने पेपर 2 में केमेस्ट्री को अधिक कठिन बताया।जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित कराई गई थी। जिले में भगवानपुर, कच्ची-पक्की और कांटी में यह परीक्षा आयोजित हुई। अधिकतर परीक्षार्थियों के अनुसार गणित सबसे कठिन विषय रहा, जबकि भौतिकी के सवाल लंबे और समय लेने वाले रहे। छात्रों ने बताया कि पेपर का ओवरऑल स्तर पिछले साल की तुलना में थोड़ा कठिन रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।