ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजदयू ने बंद को फ्लॉप बताया

जदयू ने बंद को फ्लॉप बताया

जिला जदयू ने नागरिकता कानून पर जन अधिकार पार्टी व कम्युनिस्ट पार्टी के बंद को पूरी तरह फ्लॉप बताया है। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सहनी ने कहा कि बंद केवल एक ढोंगे है। यह सिर्फ अपना चेहरा चमकाने की...

जदयू ने बंद को फ्लॉप बताया
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 19 Dec 2019 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला जदयू ने नागरिकता कानून पर जन अधिकार पार्टी व कम्युनिस्ट पार्टी के बंद को पूरी तरह फ्लॉप बताया है। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सहनी ने कहा कि बंद केवल एक ढोंगे है। यह सिर्फ अपना चेहरा चमकाने की कवायद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज की समरसता कानून व विकास को ही जनहित में मूल मंत्र मानते है। किसी भी समाज को भय दिखाकर राज करने की नीति गलत है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस राज्य में किसी भी जाति अथवा समुदाय पर अत्याचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में जो निर्णय लिया है, उसके संबंध में मुख्यमंत्री ने पत्र भी लिखा है। गुरुवार की बंदी को अमरनाथ चंद्रवंशी, रामनरेश मालाकार, ठाकुर हरिकिशोर सिंह सहित तमाम नेताओं ने फ्लॉप बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें