गायघाट में जदयू बूथ अध्यक्ष व सचिव का चुनाव संपन्न
जदयू के प्रदेश नेतृत्व ने निर्देशित बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव के चुनाव कार्यक्रम के तहत सोमवार को गायघाट के विभिन्न बूथों पर अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरुण कुमार सिंह,...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 18 Nov 2019 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें
जदयू के प्रदेश नेतृत्व ने निर्देशित बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव के चुनाव कार्यक्रम के तहत सोमवार को गायघाट के विभिन्न बूथों पर अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अरुण कुमार सिंह, विधानसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी अशोक कुमार सिंह व प्रखंड प्रभारी रामेश्वर सहनी के नेतृत्व में बाघाखाल, रामनगर व दहिला पटशर्मा के सभी बूथों पर अध्यक्ष व सचिव का चुनाव हुआ।
मौके पर अध्यक्ष अरुण कुमार पंकज, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह, मुखिया दिग्विजय सिंह, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, दीपक सिंह, अभय कुमार, सुखदेव सिंह, अरुण सिंह, सीता देवी, शौकत अली, मो. मुमताज, कमलेश सिंह, वीर रंजन सिंह व नगेन्द्र राम भी थे।