Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsJD U President Umesh Kushwaha Criticizes Past Governance Backs NDA Unity for Bihar s Future

कांग्रेस और राजद के शासनकाल में बंदूक के बल पर लूटे जाते थे वोट : उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासनकाल में वोट लूटे जाते थे। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 3 Sep 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस और राजद के शासनकाल में बंदूक के बल पर लूटे जाते थे वोट : उमेश

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासनकाल में बंदूक के बल पर वोट लूट लिया जाता था। बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। एनडीए सरकार के पहले के जंगलराज को प्रदेश की जनता अभी भी नहीं भूली है। वे बुधवार को सकरा के बलिराम शाह हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए के पांचों घटक दलों के कार्यकर्ता एकजुट हैं और फिर से नीतीश सीएम बनेंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कहा कि 2005 से पहले मतपत्र के माध्यम से चुनाव होता था, जिसे लाठी के बल पर लूट लिया जाता था।

वर्तमान में इवीएम से मतदान कराकर सभी गरीबों को मताधिकार करने का मौका दिया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सीएम ने आधी आबादी को सम्मान देकर विश्वास बढ़ाया है। लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि सूबे का चौमुखी विकास हुआ है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में विधायक अशोक कुमार चौधरी, संजर आलम, रोबिन सिंह, विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र सिंह, साधुशरण कुशवाहा, रघुवीर पटेल, हरिओम कुशवाहा, अशोक शर्मा, राम कुमार झा, मिथिलेश देवी, महेश पासवान, अंजना प्रसाद, नीरज सिंह, नवीन कुमार सिंह, संजय साह, मो. जसीम, रामेश्वर कुशवाहा, आदित्य कुमार, अनिल राम, अर्जुन राम, अशोक चौधरी, शशिभूषण पासवान, किशन चौधरी, लोजपा के संजय पासवान, जदयू के संजय पासवान सतीश पासवान, रंजना पटेल आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।