
कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की जदयू जिलाध्यक्ष ने की समीक्षा
जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने मीनापुर के राजकीय कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 8 सितंबर को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के...
मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा शनिवार को मीनापुर के राजकीय कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने 8 सितंबर को होनेवाले एनडीए के मीनापुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि अब तक हुए एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में मतदाताओं से बेहतर फीडबैक मिला है। मीनापुर में भी सम्मेलन सफल होगा। मौके पर अभिषेक कुशवाहा, प्रो. अरुण पटेल, मनोज किसान, पंकज किशोर पप्पू, सुनील झा, बबन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, शिवशंकर प्रसाद कुशवाहा, रंजन कुमार, चंदन ठाकुर, चंदन पांडेय, शशि गुप्ता, संजय यादव आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




