मुजफ्फरपुर के विजेंद्र को उपविजेता का खिताब
मुजफ्फरपुर में राजकुमार गोयनका मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दरभंगा के जयेश मिश्रा ने विजेंद्र कुमार को हराकर चैंपियनशिप जीती। पुरस्कार वितरण में कई सम्मानित लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में पुरस्कार भी दिए गए।

मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सोमवार को नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में राजकुमार गोयनका मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें नौ जिलों के 16 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार को पछाड़ते हुए दरभंगा के जयेश मिश्रा ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अंतिम चक्र के प्रमुख मुकाबलों में दरभंगा के अनुभव मिश्रा (5 अंक) ने पश्चिम चंपारण के शाहिद हुसैन (4 अंक) को, दरभंगा के आर्यन कुमार (5 अंक) ने पटना के हर्ष भारती (4 अंक) को, मुजफ्फरपुर के अर्णव राज (4 अंक) ने मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन (3.5 अंक) को हराया।
दरभंगा के आदर्श कुमार (3.5 अंक) एवं मुजफ्फरपुर के आदर्श राज (3.5 अंक) के बीच बाजी ड्रॉ रही। पुरस्कार वितरण गौरव गोयनका, गुड्डू शाही, संघ के उपाध्यक्ष उदय कुमार विकल, फिडे आर्बिटर शाहिद हुसैन एवं डॉ. रवींद्र कुमार ने किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन एवं डॉ. अनवर हुसैन ने शतरंज की बाजी चलकर किया। मंच संचालन अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार रंजन ने किया। प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम : प्रथम स्थान-जयेश मिश्रा, द्वितीय स्थान-विजेंद्र कुमार, तृतीय स्थान-अनुभव मिश्रा, चतुर्थ स्थान-आर्यन कुमार, पांचवां स्थान-शाहिद हुसैन, छठा स्थान-हर्ष भारती, सातवां स्थान-ऋतिक कुमार, आठवां स्थान-रोहन कुमार, नौवां स्थान-मनीषा यादव, दसवां स्थान-कार्तिक कुमार। बेस्ट महिला : प्रथम स्थान-कशिश मिश्रा, द्वितीय स्थान-स्वाति कुमारी, तृतीय स्थान-मेधा कुमारी। अंडर 15 बालक : प्रथम स्थान-आदर्श राज, द्वितीय स्थान-त्रिशांत कुमार, तृतीय स्थान-रयान अनवर। अंडर 15 बालिका : प्रथम स्थान- वान्या श्रीवास्तव। अंडर 11 बालक : प्रथम स्थान- अर्णव राज, द्वितीय स्थान- उत्कर्ष कर्ण, तृतीय स्थान- प्रांजल प्रखर। अंडर 11 बालिका : प्रथम स्थान- आरोम्य रंजन। अंडर 9 बालक : प्रथम स्थान- आदर्श कुमार, द्वितीय स्थान- लक्ष्य रंजन, तृतीय स्थान- उज्ज्वल कर्ण। अंडर 9 बालिका : प्रथम स्थान-भानु रंजन, द्वितीय स्थान-समायरा संतोष।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


