Muzaffarpur News: जन सुराज के पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कमरथू में जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई, जहां विभिन्न पंचायत के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है और लोग प्रशांत किशोर एवं जन सुराज को विकल्प मानते हैं। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने की अपील की गई।

जन सुराज के पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र
जन सुराज के पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र

Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के कमरथू में रविवार को जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। इसमें विभिन्न पंचायत के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर चल पड़ी है। यहां के लोग अब बदलाव चाहते हैं और प्रशांत किशोर एवं जन सुराज को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मजबूती के साथ बूथ स्तरीय संगठन को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राकेश रंजन चुन्नू, विष्णु मोहन मिश्र, शशिभूषण कुंवर, सुनील सिंह, अवधेश सिंह, नागेन्द्र यादव, अब्दुल सादिक राईन, कृष्ण कुमार सहनी, संतोष सहनी, विश्वनाथ सहनी, अंकित झा, दीपक कुमार, राजीव कुमार, डॉ. मुकेश कुमार व अशोक झा आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: जन सुराज के पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र