Muzaffarpur News: गर्भ में पल रहे बच्चे के धड़कन की अब हो सकेगी जांच
Muzaffarpur News: सदर अस्पताल के एमसीएच में अब मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन और ऑक्सीजन के स्तर की जांच हो सकेगी। एनसीटी मशीन से अब इसकी जांच की जाएगी। मुजफ्फरप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। सदर अस्पताल के एमसीएच में अब मां के गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन और ऑक्सीजन के स्तर की जांच हो सकेगी। एनसीटी मशीन से अब इसकी जांच की जाएगी। मुजफ्फरपुर में पहली बार यह सुविधा शुरू हो रही है।इस मशीन को चलाने के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल में डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीरामल ने मदद की। पीरामल के मो. इफ्तिखार और श्वेता ने बताया कि सीतामढ़ी व शिवहर जिले डॉक्टरों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मशीन से प्रसव पीड़ा के समय बच्चे की क्या स्थिति है इसकी जानकारी भी मिल सकेगी।
डॉक्टरों ने बताया कि प्रसव पीड़ा के समय बच्चे में कितनी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है, उसके शरीर की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी भी मिलेगी। इस मशीन के इस्तेमाल से शिशु मृत्यु दर को रोका जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि यह मशीन तीन वर्ष पहले सदर अस्पताल में आई थी। डॉक्टरों के प्रशिक्षित न होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। प्रशिक्षण के बाद अब इस मशीन का इस्तेमाल हो सकेगा।

