ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरस्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा को मजबूत किया जाए

स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा को मजबूत किया जाए

आज समाज में भौतिकवादी सोच उत्पन्न हो गई है। स्वार्थपरक सोच के फैलते प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक है कि स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा की भी नींव मजबूत की जाए। ये बातें बुधवार को मुख्य अतिथि...

स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा को मजबूत किया जाए
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 19 Sep 2018 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

आज समाज में भौतिकवादी सोच उत्पन्न हो गई है। स्वार्थपरक सोच के फैलते प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक है कि स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा की भी नींव मजबूत की जाए। ये बातें बुधवार को मुख्य अतिथि बीआरए बिहार विवि के पूर्व कुलसचिव डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहीं। वे नीतीश्वर कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में शिक्षा में नैतिकता का महत्व विषय पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे।

मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज के भौतिक युग में नैतिक शिक्षा बहत जरूरी है। नैतिक शिक्षा ही सही मनुष्य बनाती है। नैतिक शिक्षा से ही राष्ट्र का सही अर्थ में निर्माण होता है। आज जिस तरह का वातावरण बन गया है, उसमें नैतिक शिक्षा ही आवश्यक है। ताकि बच्चों का चरित्र निर्माण हो सके। विशिष्ट अतिथि डॉ. रत्नेश मिश्रा ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली से नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है। क्योंकि इसमें नैतिक शिक्षा का अभाव है। स्वार्थ सिद्धि के लिए हम किसी भी हद तक नियमों का उल्लंघन कर जाते हैं। आज समाज में बढ़ रही अपराध की स्थिति, बेइमानी, झूठ, बड़ों का अनादार आदि नैतिक मूल्यों में आई कमी का परिणाम है।

अध्यक्षता करते प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा में नैतिक शिक्षा ही मनुष्य की अमूल्य संपत्ति होती है। इसके आगे सभी संपत्ति निराधार है। इन्हीं से राष्ट्र का निर्माण होता है और देश सुदृढ़ होता है। विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रसाद ने कहा कि नैतिकता ही संपूर्ण मानवता का शृंगार है। वेदों, उपनिषदों व अन्य सभी धार्मिक ग्रंथों में नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया। मौके पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. विधुशेखर सिंह, डॉ. रंजना सिन्हा, डॉ. वैद्यनाथ शर्मा, डॉ. नीभा शर्मा, प्रो. जेएन लाल, डॉ. सौम्य सरकार, डॉ. अभय नंदा श्रीवास्तव, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. नीतू सिंह, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. इन्द्राणी राय, डॉ. रणवीर कुमार, प्रवीण कुमार, मणिशेखर, अमरेश सिंह, प्रशांत, प्रभात रंजन आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. निखिल रंजन प्रकाश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. कुमारी सरोज ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें