19 को वेबिनार में शामिल होंगे शिक्षक-बच्चे

Apr 17, 2025 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर इसरो ने ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इसका...

19 को वेबिनार में शामिल होंगे शिक्षक-बच्चे

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर इसरो की ओर से ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया है। 19 अप्रैल को ऑनलाइन इस वेबिनार में शामिल होने को लेकर सभी सरकारी-निजी स्कूल, मदरसों के शिक्षक-बच्चों को निर्देश दिया गया है।

स्वर्ण जयंती महोत्सव में बच्चे अपनी जानकारी भी साझा करेंगे। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि इसके माध्यम से हाल के दिनों में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों से भी बच्चों को अवगत कराएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को वैज्ञानिक सोच से जोड़ना है ताकि वे इस क्षेत्र में आगे आ सकें। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;