देश के 12 राज्यों में आतंकी हमले की चेतावनी, हाई अलर्ट
मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। आईएसआई ने एक बार फिर देश को दहलाने की साजिश रची है। इसमें 12 राज्यों में मंदिर और पुलिस स्टेशनों को दहलाने की योजना बनाई गई है। कुछ गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। आईएसआई ने एक बार फिर देश को दहलाने की साजिश रची है। इस बार इसमें देश के ही गुर्गों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। इनके द्वारा 12 राज्यों में मंदिर और पुलिस स्टेशनों को दहलाने की साजिश की सूचना मिलने के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
साजिश में शामिल गुर्गे
इस साजिश में देश के अलग-अलग राज्यों के इनके शागिर्दों के शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद कुछ को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कुछ को खुफिया विभाग ने अपनी रडार पर रखा है।
हमले की योजना
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ने 12 राज्यों में हमले की साजिश रची है। यह हमला एक साथ करने की योजना बनाई गई है, ताकि भारत समेत पूरी दुनिया में सनसनी फैलायी जा सके। इस हमले को अंजाम देने के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय छह गैंगस्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी पहचान खुफिया विभाग ने कर ली है। इनमें से कइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस बड़े हमले के लिए सोशल मीडिया के सहारे गुर्गों को तैयार किया गया है। हालांकि, इस हमले की योजना में साथ दे रहे अलग-अलग राज्यों के पहचाने गए कई गुर्गें अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनपर खुफिया विभाग की नजरे टिकी हुई हैं। विभाग ने पाक इंटेलिजेंस से संपर्क में रहे इन गुर्गों की पहचान कर हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही भीड़-भाड़ वाले बाजार, मंदिर, ट्रेन और हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Kundan Kumarशॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।
विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।


