Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsIrregularities in North Bihar Power Distribution Company Urgent Action Required
एनबीपीडीसीएल में मानदेय भुगतान में अनियमितता, रिपोर्ट तलब

एनबीपीडीसीएल में मानदेय भुगतान में अनियमितता, रिपोर्ट तलब

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यों में अनियमितता सामने आई है। विद्युत प्रमंडलों में मानदेय निर्धारण में नियमों की अनदेखी की गई है। एनबीपीडीसीएल ने सभी अधिकारियों से जवाब तलब किया है और निर्देश दिया है कि बकाया भुगतान तुरंत किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Jan 30, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वसं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) में एजेंसी के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता सामने आई है। मुख्यालय स्तर पर हुई समीक्षा में यह सामने आया है कि कई विद्युत प्रमंडलों और अंचलों में मानवबल की तैनाती, मानदेय निर्धारण और भुगतान में नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के 3 अक्टूबर, 2025 के दिशा-निर्देशों के बावजूद क्षेत्रीय कार्यालयों ने न तो निर्धारित मानकों का पालन किया और न ही समय पर अनुपालन रिपोर्ट भेजी। मामला सामने आने के बाद एनबीपीडीसीएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन/प्रशासन) रविभूषण ने सभी अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंताओं से तत्काल जवाब तलब किया है।

24 जनवरी, 2026 को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक की समीक्षा बैठक में यह भी पाया गया कि कई जगह एजेंसी के जरिए कार्यरत कर्मचारियों को या तो कम मानदेय दिया जा रहा है या फिर भुगतान में मनमानी की जा रही है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने आंख मूंदे रखी। मुख्यालय ने साफ निर्देश दिया है कि 3 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी मानदेय का बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए और दो दिनों के भीतर विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्देशों की अवहेलना हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;