होमगार्ड में बहाली में गलत शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आरोपों की मांगी रिपोर्ट

Apr 30, 2026 10:26 pm ISTArun Kumar Jha हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में होमगार्ड में बहाल आभास कुमार पर शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के गलत होने के आरोप लगे हैं। रक्सा गांव के विकेश कुमार ने शिकायत की थी कि आभास ने अपना नाम बदलकर दोबारा मैट्रिक की परीक्षा पास की। गृह रक्षा वाहिनी ने इस मामले की जांच करने के लिए डीईओ को पत्र भेजा है।

होमगार्ड में बहाली में गलत शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आरोपों की मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर, हिप्र। होमगार्ड में बहाल हुए मड़वन के रक्सा गांव के आभास कुमार के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के गलत होने के आरोपों की जांच कर इसकी रिपोर्ट डीईओ से मांगी गई है। गृह रक्षा वाहिनी के वरीय समादेष्टा ने डीईओ को पत्र भेजा है।इसमें कहा कि रक्सा गांव के विकेश कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि विक्रांत कुमार सिंह ने वर्ष 2008 में राजकीयकृत उच्च विद्यालय बड़कागांव से मैट्रिक किया। इसके बाद उसने अपना नाम बदलकर आभास कुमार रख दोबारा मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसी नाम से पिछले वर्ष होमगार्ड में बहाल हो गया।

गृह रक्षा वाहिनी के वरीय समादेष्टा ने अपने पत्र में कहा है कि वर्ष 2015 में महंत सुखदेव दास उच्च विद्यालय कन्हौली रामबाग रोड से उत्तीर्णता के आधार पर आभास कुमार होमगार्ड में बहाल हुआ। उन्होंने आभास पर लगाए गए आरोपों की जांच कर इसकी रिपोर्ट देने को कहा है।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।