Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsInvestigation Ordered for Panchayat Government Building Transfer in Muzaffarpur
पंचायत सरकार भवन को लेकर चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण

पंचायत सरकार भवन को लेकर चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में चार प्रखंडों के बीपीआरओ से पंचायत सरकार भवनों की हस्तांतरण से संबंधित जांच रिपोर्ट नहीं देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए अविलंब रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सभी बीपीआरओ को कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहा गया है।

Jan 09, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। पंचायत सरकार भवनों की हस्तांतरण से संबंधित जांच रिपोर्ट नहीं देने पर चार प्रखंडों के बीपीआरओ (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने अविलंब जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इसमें सरैया, मड़वन, मुरौल और कटरा के बीपीआरओ शामिल हैं। बताया गया कि पिछले दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में सचिव ने कार्य की प्रगति पर असंतोष जताया था। इस आधार पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछा है। उन्होंने कहा कि उक्त सभी बीपीआरओ के द्वारा विभागीय कार्यों के प्रति रुचि नहीं दिखाई जा रही है। यह कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि पूर्व में भी कई बार इस संबंध में सभी को निर्देशित किया जा चुका है। इसके बाद भी भवनों के हस्तांतरण से संबंधित जांच कर रिपोर्ट नहीं दी गई। इसमें सरैया की गोपीधनवत, बहिलवारा गोविंद, रेवा बसंतपुर उत्तरी, रामकृष्ण दुबियाही, मुरौल प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर श्रीराम, कटरा प्रखंड की हथौड़ी, मड़वन प्रखंड की रूपवाड़ा और बड़कागांव पंचायत में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण किया गया है। सभी बीपीआरओ को इसकी जांच करने को कहा गया था, ताकि यह पता लग सके कि कार्य की गुणवत्ता कैसी है, कहीं अधूरा कार्य तो नहीं किया गया है। इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।