Muzaffarpur News: छितरौली में मनरेगा योजनाओं की जांच
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: कुढ़नी के छितरौली पंचायत में सरकारी योजनाओं की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने नाले, गाद उड़ाही और बांध के स्थितियों का मूल्यांकन किया। मनरेगा मजदूरों से शिकायतों की जांच करते हुए टीम ने विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया।

Muzaffarpur News: कुढ़नी। छितरौली पंचायत में गुरुवार को अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम ने योजनाओं की जांच की। नाला उड़ाही, गाद उड़ाही, क्षतिग्रस्त बांध एवं सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी भराई के कार्यों को देखा। इस दौरान मनरेगा मजदूरों से पूछताछ की। सिंकू कुमार ने वरीय अधिकारी से शिकायत की थी, जिसके आलोक में विकसित भारत जी रामजी के आयुक्त अंजनी कुमार ने दो सदस्यीय जांच दल जांच के लिए भेजा था। जांच टीम में ग्रामीण विकास विभाग के एसपीओ के अलावा प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी शामिल थे।


