Muzaffarpur News: शतरंज में सूफिया और आदित्य को प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर किलकारी बिहार बाल भवन की ओर से शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूनम ने किया, जबकि मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिन्हा और केके सिन्हा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Muzaffarpur News: शतरंज में सूफिया और आदित्य को प्रथम स्थान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर किलकारी बिहार बाल भवन, मुजफ्फरपुर की ओर से जिला स्कूल हॉस्टल परिसर में रविवार को शतरंज प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन किलकारी की कार्यक्रम समन्वयक पूनम ने किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार, राजीव कुमार सिन्हा एवं केके सिन्हा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। निर्णायक की जिम्मेदारी चीफ आर्बिटर सौरव आनंद ने निभाई। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। बालिका वर्ग में प्रथम-सूफिया परवीन, द्वितीय-अभिश्री और तृतीय-आयेशा रही। बालक वर्ग में प्रथम-आदित्य, द्वितीय-आकाश और तृतीय-सर्विन रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur News: शतरंज में सूफिया और आदित्य को प्रथम स्थान