Muzaffarpur News: लहेरियासराय में आज से रुकेगी जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी
Muzaffarpur News: जोगबनी-दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस अब सोमवार से दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव करेगी। इससे यात्रियों को दरभंगा जंक्शन जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ठहराव के समय स्थानीय नेता और रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह ठहराव 19वां पड़ाव होगा और लहेरियासराय के यात्रियों को लाभ होगा।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जोगबनी-दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस (13211/12) का सोमवार से दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा। इससे लहेरियासराय और आसपास के यात्रियों को इंटरसिटी पकड़ने के लिए दरभंगा जंक्शन जाने की जरूरत नहीं होगी। लहेरियासराय में ट्रेन के ठहराव के शुभारंभ के मौके पर स्थानीय नेता व रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे।जोगबनी से दानापुर जाने वाली 13211 इंटरसिटी सुबह 10.01 बजे लहेरियासराय स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 10.03 बजे समस्तीपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में 13212 दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी समस्तीपुर से आने के बाद सुबह 10.43 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 10.45 बजे दरभंगा के लिए रवाना होगी।इंटरसिटी
एक्सप्रेस का होगा 19वां पड़ाव :लहेरियासराय में ठहराव मिलने के बाद यह स्टेशन जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का 19वां पड़ाव होगा। इससे दरभंगा शहर के पश्चिमी हिस्से के अलावा लहेरियासराय और आसपास के इलाकों के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। रेलवे की ओर से दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।


