अंतर विवि क्रिकेट के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, वीसी करेंगे टीम की घोषणा

Jan 08, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई। 17 कॉलेजों के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित बीआरएबीयू टीम 14 जनवरी को ओडिशा के कटक में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करेंगे।

अंतर विवि क्रिकेट के लिए चयन प्रक्रिया पूरी, वीसी करेंगे टीम की घोषणा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एलएस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। इसमें 17 कॉलेजों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिए। चयनित बीआरएबीयू टीम 14 जनवरी को ओडिशा के कटक स्थित रवेनशॉ यूनिवर्सिटी में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। आयोजन सचिव डॉ. राजेश अनुपम ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय करेंगे। ट्रायल के समापन मौके पर विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. अशोक कुमार शाह ने कहा कि यह चयन प्रतियोगिता विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एलएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी पदाधिकारियों और खेल संचालक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीपीई डॉ. रविशंकर कुमार, डॉ. अभिनंदन कुमार, डॉ. अभय कुमार, पीटीआई मानी कुमार, पीटीआई विजय कुमार सहित संजय कुमार वर्मा, अमर कुमार उर्फ बब्बू एवं विभो कुमार मौजूद रहे। इन कॉलेजों से ट्रायल में शामिल हुए खिलाड़ी बीपीएस कॉलेज वैशाली से सुमित रंजन, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी से अभिजीत राज, ऋतिक राज, गोलू कुमार, कमलेश कुमार, प्रताब कुमार दास, एनएसडीएम सरमस्तपुर कॉलेज मुजफ्फरपुर से अभिषेक कुमार, संस्कार भारती स्कूल ऑफ एजुकेशन से राजकुमार यादव, आरएलएस कॉलेज बेतिया से शरांश कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार, मंजय कुमार, मोतिहारी डिग्री इवनिंग कॉलेज से अमन मिश्रा, एलएन कॉलेज भगवानपुर से मो. तौबिक हुसैन, ज्ञानप्रकाश, जतीन कुमार, मो. वाहिद रजा, रामेश्वर कॉलेज से सौरभ श्रीवास्तव, उमंग कुमार, अमनराज, सुजीत कुमार, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज से अभिषेक दुबे, शाहिद नवाज, शाहिल कयूम, डीसी कॉलेज हाजीपुर से आनंद राय, सचिन कुमार, एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर से दिवाकर भारती, पंडित उगम पाण्डेय कॉलेज मोतिहारी से सुलभ कुमार, आरएन कॉलेज हाजीपुर से अजीत कुमार, आदित्य आनंद, आदित्य कुमार यादव, शिवम कुमार, आदर्श कुमार, एसएनएस कॉलेज से धीरज कुमार, मो. सरफराज, आलोक कुमार, रंजन कुमार, एमएस कॉलेज से इमरान हाशमी, रोहन कुमार, प्रियांशु कुमार, शांति कुमार, अमन कुमार, आरडीएस कॉलेज से कृष्णा कुमार, अंशुमान जायसवाल, आदित्य कुमार, आदित्य गौरव, एलएस कॉलेज से सौरभ सिंह, उत्कर्ष उद्यम, अमन कुमार, विशाल राज आदि शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।